फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ladies stage protest infront of police station

महिलाओं ने घेरा थाना, रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ladies stage protest infront of police station
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोग आवास मिलने पर पैसा मांगने पहुंच जाते हैं। पैसा न देने पर वह उसकी शिकायत करके आवास निरस्त कराने की बात कहते हैं। आए दिन यह लोग उन्हें परेशान रहते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की तरफ से मिली तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महेशगंज थानाक्षेत्र के झींगुर गांव से सैकड़ों महिलाओं के साथ ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने गांव के ही सुनील मिश्रा पुत्र रमाशंकर, अजय मिश्रा, रविशंकर शुक्ला, विजय यादव के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जिन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता है या खाते मे धनराशि आती है तो गांव के यह चारों लोग घर पहुंच कर आवास की धनराशि से 15-20 हजार रुपए की मांग करते हैं। अगर लाभार्थी ने पैसा नहीं दिया तो रात में उसके घर पहुंचकर आवास की जांच कराने की धमकी देते हैं। यही नहीं घर में मौजद महिलाओं और लड़कियों से अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद ट्रेनी सीओ रवि सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया और तहरीर देने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस दौरान राम मनोहर, दशाराम, झगरू, केशलाल, उर्मिला, कोटहिन, राजकली, महराना, सुशील, मलहिन, सुनीता, पुष्पा आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed