फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sachin from killer arrest

सचिन के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 04 Dec 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sachin from killer arrest
प्रतापगढ़। शहर के कपूर चौराहे पर व्यापारी के इकलौते पुत्र सचिन की गोली मारकर हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं। इलाहाबाद पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। मृत किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



बतादें कि नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी सियाराम सर्राफ हैं। उनकी बेटी शगुन उर्फ ज्योति का सोमवार की रात शहर के अजीतनगर स्थित एक मैरेज हाल में विवाह हो रहा था। वहां से मौसेरे भाइयों के साथ मौसी के घर जा रहे सियाराम के इकलौते पुत्र सचिन सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के पिता सियाराम ने अपने पूर्व दामाद राजकुमार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मंगलवार की रात हत्यारोपियों की तलाश में इलाहाबाद के अलावा अन्य संभावित स्थानों पर दबिश पर दबिश देती रही लेकिन उसका हाथ खाली रहा। बुधवार को भी हत्यारोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस भागदौड़ करती रही लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। इधर इकलौते बेटे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को शगुन के ससुरालवालों के साथ दूसरे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। हत्यारोपियों के रिश्तेदार भी कटरामेदनीगंज में ही रहते हैं। पुलिस उन लोगों को दबोचने के लिए पहुंची लेकिन वे भी फरार मिले। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed