फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   recovery in fraud case

घपला: संडवा चंद्रिका ब्लाक में 98 लाख की रिकवरी का आदेश

Fri, 21 Sep 2018 12:00 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Fri, 21 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। संडवा चंद्रिका क्षेत्र पंचायत में बगैर विकास कार्य कराए ही भुगतान करने के मामले में 98 लाख रुपये रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। गुरुवार को डीएम ने अनियमितता में शामिल आरोपियों से रुपये की रिकवरी करने का आदेश जारी कर दिया। टीएसी जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने यह कदम उठाया है। संडवा चंद्रिका विकास खंड में क्षेत्र पंचायत समिति के तहत दो साल पहले विकास कार्य के नाम पर 9.50 करोड़ रुपये का भुगतान कर लिया गया। तत्कालीन डीएम और सीडीओ ने ब्लाक में छापेमारी करके अभिलेखों को जब्त कर लिया। समाचार पत्रों में मामले का खुलासा होने पर जांच टीएसी को सौंप दी गई। टीएसी ने दो तरह से जांच की। एक जांच में उसने जो कार्य हुए थे, उनकी गुणवत्ता खंगाली, जिसमें नौ लाख रुपये की अनियमितता मिली थी।
विज्ञापन


टीएसी ने दूसरी जांच रुपये निकलने के  बाद भी विकास कार्यों के नहीं होने को लेकर की। इसमें खुलासा हुआ है कि 98 लाख रुपये का भुगतान तो कर लिया गया था, मगर मौके पर कार्य नहीं कराया गया था। जांच टीम ने तत्कालीन बीडीओ शोभनाथ मौर्य से 47 लाख, कार्यप्रभारी बृजेश सिंह से 37 लाख, तत्कालीन कार्यप्रभारी और वर्तमान में बीडीओ अशोक कुमार दुबे से 9 लाख, जगदीश सिंह से 4 लाख और जय सिंह से 81 हजार रुपये की रिकवरी करने को कहा था। डीएम ने गुरुवार को टीएसी की जांच को अमल में लेते हुए जिम्मेदार लोगों से रुपये की रिकवरी करने का आदेश जारी कर दिया है। सीडीओ राजकमल यादव ने बताया कि रिकवरी का पत्र ब्लाक भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


टीएसी की जांच में 9 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। जिसमें कुछ कर्मचारियों ने रुपये जमा किए, जबकि कुछ कर्मचारी बचने के लिए नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। फिलहाल विभागीय अधिकारियों का मानना है कि रिकवरी का आदेश जारी होने पर बचाव करने का कोई तरीका नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed