{"_id":"9484ba74d39fe40e39ae2f14f2e81ba9","slug":"rape-in-pratapgarh-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरों ने किया मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरों ने किया मासूम से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा इलाके में दो किशोरों ने पांच साल की बच्ची की अस्मत लूट ली। पीड़िता की मां ने इलाकाई पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपों को गलत ठहरा रही है।
इलाके की एक महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक के नाम दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर पर वह अपने बच्चों संग रहती है। 16 फरवरी को उसकी पांच साल की बेटी को पड़ोस के दो किशोर बहला फुसलाकर पड़ोसी के घर ले गए।
आरोप है कि दोनों ने उसकी बेटी की अस्मत लूट ली। बालिका की चीख सुनकर वह दौड़ी तो हालत देख दंग रह गई। सभी को पकड़कर अपने घर लाई। इसी बीच आरोपी के परिजन आ गए और धमकाते हुए दोनों को लेकर चले गए। चेताया कि पुलिस से शिकायत करने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बावजूद वह इलाकाई पुलिस के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उसे ही डाट फटकार कर भगा दिया। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाकाई पुलिस आरोपों को गलत बता रही है।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी सीओ सदर के पास पहुंची तो उन्होंने जेठवारा पुलिस को पीड़ित बालिका और आरोपी किशोरों का मेडिकल कराने का आदेश दिया। इसके पहले इलाकाई पुलिस मामले को रफा दफा करने में जुटी रही। सीओ सदर ने बताया कि बालिका के साथ ही आरोपी किशोरों मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।