फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   rape and murder

किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
rape and murder
crime
शौच के लिए निकली किशोरी का शव कुएं में उतराया मिला। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के इटौराडीह निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम छह बजे अपने पड़ोस की एक सहेली का मोबाइल लेकर शौच के लिए निकली। इसके बाद उसका पता नहीं चला। रात भर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन वह किसी को दिखाई नहीं पड़ी। गुरुवार की सुबह गांव के बगल गेहूं के खेत में ग्रामीणों को उसकी चप्पल दिखी। गेहूं की फसल कुछ दूर तक रौंदी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी के साथ जोर जबरजस्ती की गई है।
विज्ञापन


अनहोनी से परेशान ग्रामीण खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान महिला का दुपट्टा व मोबाइल कुएं पर मिला। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो महिला का शव उतरा रहा था। लोगों के शोर मचाने पर किशोरी के परिजनों के साथ ही ग्रामीण दौड़ पड़े। घटनास्थल के हालात बयां कर रहे थे कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कुंडा कोतवाल आरके चंदेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि किशोरी ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। घटना की छानबीन भी चल रही है। मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed