फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Wed, 10 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन बनवाने के लिए दुकान पर गई एक छात्रा के साथ उसका चचेरा भाई ही अश्लील हरकत करने लगा। वहां पहुंचे उसके दोस्त ने इसकी वीडियो बना ली। बाद में वह उसको ब्लैकमेल करने लगा।  मंगलवार को छात्रा के चचेरे भाई के साथ वह छात्रा के गांव पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का मोबाइल खराब हो गया। दो माह पहले वह अपने चचेरे भाई की दुकान पर मोबाइल बनवाने गई थी। आरोप है कि चचेरा भाई रिश्ते को कलंकित करते हुए उसे दुकान के अंदर खींच ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान चचेरे भाई का साथी भी पहुंच गया। उसने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह मंगलवार की रात में साथी को लेकर अपने घर पहुंच गया। जब उसकी चचेरी बहन शौच को निकली तो चचेरा भाई अपने साथी के साथ खेत की ओर निकल पड़ा। रास्ते में छात्रा को दोनों दबोच लिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। इस छात्रा शोर मचाने लगी। इस दौरान तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


भीड़ देख कर दोनों आरोपी छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ सिटी चौकी पर रात में ही पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सुबह कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed