{"_id":"588643b64f1c1b051fcf422b","slug":"police-file-case-of-charu-nurcing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम संचालक समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम संचालक समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चारू नर्सिंग होम संचालक समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इन लोगों पर बैनामे की जमीन का एग्रीमेंट कराने का आरोप है। नगर कोतवाली के संग्रामपुर गांव निवासी राजेश सिंह पुत्र जयनरायण सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर करिस्ता कटैया निवासी रियाजुद्ददीन, व उसकी पत्नी मेहरुलनिशा, टक्करगंज निवासी ज्याति कुमार तिवारी, पुराना मालगोदाम रोड निवासी विजय प्रताप सिंह, विवेक नगर निवासी चारू नर्सिंग होम संचालक डां अतुल कुमार श्रीवास्त व डा. ममता श्रीवातस्व, मीराभवन निवासी गौरव सिंह, कंधई थाना के सराय गनई निवासी संजय सिंह व शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ धोखा धड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
राजेश सिंह का आरोप है कि वह करिस्ता निवासी रियाजुद्दीन व उनकी पत्नी से भुपियामऊ स्थित जमीन का बैनामा लिया था। उस जमीन को रियाजुद्दीन व महरुलनिशा ने टक्करगंज निवासी कृष्णा देवी पत्नी रमाकांत तिवारी से भूमि खरीदा था।
भूमि बेचने के बाद कृष्णा देवी की मृत्यु हो गई। इसके बाद उसका बेटा ज्योति तिवारी, रियाजुद्दीन व उसकी पत्नी मेहरुननिशा ने फर्जी तरीके से उक्त लोगों के हाथ 16 दिसंबर को भूमि का एग्रीमेंट कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक समेत नौ पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।