{"_id":"f3512a13c001f4a72322a437d52d3754","slug":"no-trace-of-the-home-guard-no-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-एंट्री पर होमगार्ड से दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो-एंट्री पर होमगार्ड से दबंगई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 16 Dec 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक घंटाघर की ओर चारपहिया व भारी वाहनों के प्रवेश पर पर प्रतिबंध लग गया है। ऐेसे में कार सवार लोगों को रोकने पर होमगार्ड से कुछ लोग दबंगई करने लगे। हालांकि विवाद बढ़ने के पहले ही पुलिस चौकी के सिपाही दौड़े तो कार सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजा। चिलबिला से भंगवा चुंगी तक इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे का चौड़ीकरण कार्य हो रहा है। इससे निर्माण कार्य पर असर पर पड़ रहा है। इसके अलावा शहरियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी ने भंगवा चुंगी से चौक की ओर चार पहिया और बड़े वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को चौराहे पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।
इलाहाबाद की ओर से आई एक बिना नंबर की कार रुकी। उस पर चार युवक सवार थे। वे चौक घंटाघर की ओर जाने की जिद करने लगे लेकिन तैनात होमगार्ड ने असमर्थता जता दी। इस पर एक युवक कार से उतरा और बैरिकेडिंग हटाने लगा। होमगार्ड ने विरोध किया तो कार सवार युवक भी उतर आए और दबंगई करने लगे। होमगार्ड के गुहार लगाने पर समीप स्थित चौकी के सिपाही पहुंच गए। सिपाहियों के आंख तरेरने पर कार सवार कचहरी की ओर भाग निकले। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल बलिराम मिश्र मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक स्वयं रुककर लोगों के वाहन लौटाते रहे। इसके बाद यातायात विभाग की टीम और चौकी के सिपाही वाहनों को दूसरी दिशा में भेजते रहे। शहर कोतवाल ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था। नई व्यवस्था को अमल में लाने में थोड़ी दिक्कत तो होगी।