फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   train collides with buffalow

दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पद्मावत एक्सप्रेस

Sat, 23 Sep 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
 जगेशरगंज स्टेशन के पास अंतू थाना के पूरे शुकाल गांव के समीप शुक्रवार को पद्मावत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। अचानक एक भैंस ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे एक बोगी के शौचालय की पाइप टूटकर गिर गई। भैंस के फंसने के कारण नीचे से धुआं उठने लगा। यह देखकर यात्री शोर मचाने लगे। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। हादसे के चलते जनता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें पिट गईं।
विज्ञापन


दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पूरे जगेशरगंज स्टेशन के पास पूरे शुकाल गांव के समीप पहुंची। अचानक ट्रेन ट्रैक पर आई भैंस से टकरा गई। ट्रेन की स्पीड तेज होने के कारण वह कट गई। शव कुछ हिस्सा पहियों में फंस गया। इस दौरान स्लीपर कोच के शौचालय के पाइप समेत कई पाट्र्स टूट गए। बोगी के नीचे से धुआं उठने लगा। यह देख यात्री शोर मचाने लगे। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। पता चला कि ट्रेन में आग नहीं लगी है और कोई जानवर चपेट में आ गया तो उन्होंने राहत की सास ली। चालक ने घटना की जानकारी कंट्रोलरूम के साथ जगेशरगंज और चिलबिला स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब 35 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। हादसे के बाद जगेशरगंज रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस को रोक दिया गया। एक मालगाड़ी को चिलबिला स्टेशन पर खड़ा कराया गया। कई अन्य ट्रेनें अंतू, अमेठी आदि स्टेशनों पर खड़ी रहीं। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि भैंस आने के कारण टे्रन खड़ी रही। उसका शव हटाकर ट्रेन को प्रतापगढ़ लाया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed