{"_id":"57376a454f1c1b7d7a91988d","slug":"murder-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने की थी किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदला लेने के लिए चचेरे भाई ने की थी किशोर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : Demo pic
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त का पुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर नवनिर्मित मकान में किशोर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले हत्यारोपी अपनी मां से विवाद कर रहा था। इस दौरान मृतक व उसके परिजनों ने विरोध जताने के साथ उसकी पिटाई कर दी थी। इससे वह नाराज चल रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ विशुनदत्त का पुरवा निवासी अमित पाल (17) पुत्र रामसुंदर पाल इंटर का छात्र था। शुक्रवार को उसके साथ पढ़ाई करने वाले चचेरे भाई ने अमित को फोन करके उसके नवनिर्मित मकान में बुलाया।
वह जैसे ही पहुंचा कि चचेरे भाई ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को फोन पर जानकारी दी कि अमित ने खुद को गोली से उड़ा लिया है। इसकी जानकारी अमित के पिता को हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव के लोगों की बातों पर गौर किया जाए तो आरोपी खुद ही शुक्रवार की शाम थाने में हाजिर हो गया। उसने अपनी गलती कबूल ली। मगर कंधई पुलिस उसकी गिरफ्तारी दिखा रही है। कंधई एसओ सुरेश सैनी की मानी जाए तो आरोपी ने बताया कि तीन दिनों पहले उसका विवाद मां से हो रहा था। इस दौरान उसने फायरिंग भी की थी। इसकी जानकारी अमित के परिजनों को लगी तो वे भी पहुंच गए। बीचबचाव करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इस पर उसने अमित से बदला लेने की ठान ली।