फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in extortion

रंगदारी न देने पर प्रधान के भाई को गोलियों से भूना

Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder in extortion
न्यूज

विज्ञापन
रंगदारी न देने पर कोपा गांव के प्रधान के भाई की शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से घायल उसके पंचायत मित्र भाई की भी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले जिलाबदर अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचने के बाद पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। खोजबीन के दौरान एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस पुलिस के हाथ लगा। पिटाई से अधमरा हत्यारोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाया गया है। इस मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली के कोपा गांव के प्रधान ओमप्रकाश पटेल कई दिनों से लिंक मार्ग से दलित व मुस्लिम बस्ती की ओर जाने वाले कच्चे चकमार्ग पर खड़ंजा बिछवा रहे थे। प्रधान की मानें तो गुरुवार को जिलाबदर  ग्राम पंचायत सदस्य संजू मिश्रा काम रोकने पहुंच गया। वह 50 हजार रुपये की रंगदारी देने के बाद ही काम कराने की जिद पर अड़ा था। हंगामे के दौरान प्रधान समेत गांव के तमाम लोग आ गए। प्रधान ने रंगदारी देने से साफ मना कर दिया। जिसके चलते संजू वहां से चला गया। शुक्रवार की सुबह गांव के मजदूर काम करने के लिए पहुंचे। करीब दस बजे संजू मिश्र मौके पर पहुंचा और काम बंद करा दिया। यह देख प्रधान के भाई शिवबहादुर पटेल (26) और पंचायतमित्र लालबहादुर पटेल (30) विरोध जताने लगे।  
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ताव में आए संजू ने कमर में खोसा तमंचा निकालकर शिवकुमार और लाल बहादुर को गोली मार दी। इससे दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े। यह देख गांव के लोग दौड़े तो संजू फायर करते हुए पीछे की ओर भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने लात-घूंसों के साथ फावड़े से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधान गोली लगने से घायल भाइयों को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने शिव बहादुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाल बहादुर की हालत गंभीर देख उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस हत्यारोपी संजू मिश्रा को बवाल के भय से पहले सुखपालनगर सीएचसी ले गई। वहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटनास्थल के पास ही एक पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस, मैगजीन बरामद हुई। अस्पताल पहुंचे प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ जानकारी लेने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। घायल हत्यारोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेने का आदेश दिया। इस मामले में प्रधान ओमप्रकाश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संजू मिश्रा, रुद्रमणि मिश्रा व चंद्रदत्त मिश्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed