फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder in antu

अंतू में गवाह की नृशंस हत्या

Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
murder in antu
न्यूज
मारपीट व हरिजन एक्ट के मामले में गवाह वृद्ध की गुरुवार की रात लाठी डंडे व धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के बाद नामजद हत्यारोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


अंतू नगर पंचायत के बैजनथवा निवासी काशी प्रसाद रजक (60) गुुरुवार की रात खाना खाने के बाद अमेठी सीमा पर स्थित पंपिंगसेट पर सोने जा रहा था। गांव के रामखेलावन से उसका पुराना विवाद चल रहा था। पंपिगसेट से पचास मीटर पहले ही कुछ लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे के साथ ही धारदार हथियार से उस पर प्रहार किया। वह जान बचाने के लिए सरसों के खेत की ओर भागा। हमलावरों ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वह घर नहीं आया तो परिजन उसे खोजते हुए पंपिंगसेट पर पहुंचे। वहां भी काशी न मिला तो आसपास खोजबीन करने लगे। सरसों के खेत में उसकी रक्तरंजित लाश मिली। यह देख लोग रोने पीटने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिपाल सिंह यादव ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने राम खेलावन और शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश दी। कुछ ही देर में दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 में हुई मारपीट व हरिजन एक्ट के मामले में मृतक गवाह था। रामखेलावन पक्ष के लोग बराबर तारीख पर तारीख ले रहे थे। 4 जनवरी को काशी की गवाही होनी थी। कई बार गवाही देने से काशी को रोका गया था, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नही था। इसलिए हत्यारोपियों ने काशी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed