फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   murder boy constable

शादी से लौट रहे युवक की हत्या, साथी की बाइक लूटी

Thu, 03 May 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 03 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
murder boy constable
अपराध
अंतू में मंगलवार रात आधे घंटे के भीतर बेखौफ लुटेरों ने दो सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना में बदमाशों ने शादी से लौट रहे युवक की हत्या कर उसके साथी की बाइक लूट ली। इस घटना के आधे घंटे पहले कार सवार बदमाशों ने शादी से लौट रहे लखीमपुर जनपद में तैनात सिपाही की पल्सर लूट ली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। हालांकि, उन्होंने एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी प्रवीण वर्मा (23) पुत्र संतलाल वर्मा मंगलवार की रात अपने दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गया था। उसके साथ चचेरा भाई राकेश वर्मा, पड़ोसी गुलाबचंद्र वर्मा, प्रेमचंद्र और देवता भी अलग-अलग बाइक से गए थे। रात करीब 12 बजे तीन बाइक से सभी घर लौट रहे थे। चौरा के पास अपाचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने प्रवीण की बाइक का पीछा कर उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद चालक राकेश बाइक लेकर गिर पड़ा। लुटेरों ने दूसरा फायर भी प्रवीण पर झोंक दिया। बदमाश प्रवीण की गिरी बाइक उठाकर स्टार्ट करने लगे। तभी पीछे से गुलाब नई बाइक लेकर आ गया। बदमाश उसे तमंचा दिखाने के बाद नई बाइक व मोबाइल लूटकर भाग निकले। गोली लगने से घायल प्रवीण को परिजन जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई।  
विज्ञापन


इस घटना से करीब आधे घंटे पहले कार सवार लुटेरों ने शिवराजपुर निवासी सिपाही कृपाशंकर पांडेय को अपना शिकार बनाया। लखीमपुर खीरी जिले में सिपाही पद पर तैनात कृपाशंकर शादी में शामिल होकर उपाध्यायपुर से अपने घर लौट रहे थे। कार सवार बदमाशों ने चौरा के पास सिपाही को भदौसी जाने का रास्ता बताकर रोका था। सिपाही के रुकते ही बदमाश नीचे उतरे और तमंचा सटाकर बाइक लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने कृपाशंकर पांडेय पर फायर झोंक दिया। वह बाल-बाल बच गए। जान बचाने के लिए  मकान के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। अंतू में आधे घंटे के भीतर दो सनसनीखेज वारदात की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस केवल सुरागरशी में जुटी रही। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि मृतक प्रवीण के परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed