फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married shackled to the bed lit up

चारपाई से बांधकर विवाहिता को जलाया

Sun, 08 Mar 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 08 Mar 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Married shackled to the bed lit up
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के  रोहाड़ा गांव में दहेज के लिए ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को चारपाई से बांधकर जला दिया। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के करमाइन निवासी मेवालाल पाल ने अपनी बहन शीला की शादी करीब पांच साल पहले लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बकियन का पुरवा, रोहाड़ा निवासी विमलेश पाल पुत्र हीरालाल पाल के साथ की थी। मेवालाल का कहना है कि शादी के बाद से ही बतौर बाइक और पचास हजार नकदी नहीं देने पर पति समेत ससुरालीजन शीला को आए दिन प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर छोड़कर भाग जाने को कहने लगे। इसके बावजूद उसने घर से बाहर कदम नहीं निकाला। आरोप है कि रविवार सुबह लगभग सात बजे पति विमलेश, देवर कमलेश, रमेश, जेठानी संगीता तथा सास ने शीला को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा दी।
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाहिता धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना पर शीला के मायके वाले और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शोर पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते इससे पहले विवाहिता की सांस थम चुकी थी। मायके वाले ससुरालीजनों पर दहेज के लिए शीला की हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल दहला देने वाली इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोतवाली में मृतका के भाई मेवालाल ने पति, दोनों देवर, जेठानी और सास पर दहेज की खातिर शीला को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। घटना के बाद से पुरुष घर से भाग गए। इस बाबत प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र का कहना है कि छानबीन के दौरान मारपीट की जानकारी हुई है। शीला की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed