फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lucknow - Varanasi highway travel easier

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सफर होगा आसान

Tue, 20 Jan 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lucknow - Varanasi highway travel easier
पट्टी इलाके के ढकवा बाजार से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग 56 अब फोरलेन में परिवर्तित होने के नजदीक है। इस सड़क पर वाहन की यात्रा अब सुगम हो जाएगी। वाहन आराम से फर्राटा भर सकेंगे और जाम के झाम से भी निजात मिल सकेगी। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। मसौदा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बनाया है।
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होकर वाराणसी होते हुए मुगलसराय से बिहार प्रांत जाने वाला राजमार्ग नं. 56 अब फोर लेन में परिवर्तित होने के करीब आ गया है। ऐसे में इस राजमार्ग के फोर लेन हो जाने से पट्टी के सीमांत गांव के लोग के साथ चांदा, कोईरीपुर और ढकवा बाजार के निवासियों को इस हाइवे का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। दो चरण में बनने वाले इस राजमार्ग का पहला चरण लखनऊ से अमहट सुल्तानपुर तक होगा इसके लिए धन का आवंटन हो चुका है। इस फोरलेन मार्ग में पड़ने वाले बड़े बाजारों  में बाईपास जबकि सीधी सड़क बनने से उसके अस्तित्व का खतरा है।
विज्ञापन


हालांकि इससे सबसे बड़ा नुकसान पर्यावरण को होने वाला है। हजारों पेड़ शहीद होंगे। किसानों की जमीन भी अधिग्रहीत की जाएगी। राजमार्ग बनने से अकेले ढकवा बाजार में कुल 913 पेड़ काटे जाएंगे  जबकि पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर में 5 हजार 562, जौनपुर शहर में 9 हजार 672 वृक्ष काटे जाएंगे। ऐसे में जहां एक ओर यात्रा सुगम होगी वहीं पर्यावरण के साथ इलाके के किसानों को लंबा धक्का भी लगेगा। इसकी जद में आने वाले निर्माण भी हटाए जाएंगे। इससे इलाके के निवासियों को ज्यादा असुविधा उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरलेन हाइवे बनने से बाजार के दुकानदार खासे मायूस थे। उनको लग रहा था कि सड़क किनारे बनी उनकी दुकानें व मकान इसकी जद में आकर तोड़ दिए जाएंगे। मगर अब यह सड़क बाजार के पीछे देवरखा पेट्रोल पंप से होते पूरा गांव से निकल रही है। थोड़ी दूर पर इस बाईपास का निर्माण किए जाने से बाजारवासियों ने राहत की सांस ली है कि कम से कम उनके निर्माण व जमीन तो इसकी जद में आने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed