{"_id":"5c3a3accbdec22737f731baf","slug":"looted-58-thousands-from-the-staff-of-gas-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर 58 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर 58 हजार लूटे
Sun, 13 Jan 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी। गैस सिलेंडर वितरित करने के बाद एजेंसी लौट रहे कर्मचारी से तमंचे के बल पर बदमाशों ने 58 हजार रुपये लूट लिए। खबर मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि घटना सुलतानपुर क्षेत्र में हुई है।
पट्टी कोतवाली के रायचंदपट्टी निवासी रिंकू सिंह की पट्टी-चांदा मार्ग पर गैस एजेंसी है। शनिवार को गैस सिलेंडर बिक्री करने के बाद मैजिक लोडर से कर्मचारी जितेंद्र सरोज चालक अखिलेश के साथ एजेंसी लौट रहा था। सुलतानपुर व जिले की सीमा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चौमरी मोड़ के पास वाहन रुकवाकर कर्मचारी जितेंद्र को तमंचा सटा दिया। इसके बाद उससे 58 हजार 165 रुपये लूट लिए।
घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। जानकारी मिलने पर पट्टी पुलिस के साथ चांदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी के बाद भी बदमाश भाग निकले। पट्टी कोतवाल ने बताया कि घटना सुलतानपुर के चांदा क्षेत्र में हुई है।