फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   loot in private bank

फिल्मी अंदाज में वारदात, सात नकाबपोश पहुंचे, मैनेजर को तमंचा सटाया और 85 हजार लूट ले गए

Thu, 05 Jul 2018 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
loot in private bank
लूट - फोटो : self
 बाघराय इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े दो बाइक से पहुंचे सात नकाबपोश बदमाशों ने प्राइवेट बैंक में डाका डाल दिया। फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने बैंक में पहुंचते ही मैनेजर को तमंचा सटा दिया और काउंटर में रखे 85 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना से हडक़ंप मच गया। मैनेज को की सूचना पर डायल 100 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव के पास कैशपार माइको क्रेडिट के नाम से प्राइवेट बैंक की शाखा खोली गई है। इसकी मुख्य शाखा वाराणसी में है। बैंक आसपास के लोगों को छोटा लोन देकर किश्तों में वसूल करती है। इसके अलावा इसमें कई स्वयं सहायता समूहों के भी खाते हैं। गुरुवार को दिन में लगभग तीन बजे दो पल्सर बाइक से सात लोग बैंक के पास पहुंचे। उन्होंने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था। दो लोग बाइक के पास रुके और पांच दूसरी मंजिल पर स्थित बैंक में पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक में मौजूद शाखा प्रबंधक राजन तिवारी व सहायक आलोक सिंह को तमंचा सटा दिया। इसके बाद काउंटर से 85 हजार रुपये निकालकर बैग में भर लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लालगंज की तरफ भाग निकले। बैंक शाखा में पांच लोग कार्यरत हैं, लेकिन मौके पर दो ही थे। अन्य कर्मचारी गुलाम सरवर, कृष्ण कुमार पाठक और अजीत वर्मा फील्ड में गए थे। बदमाशों के जाने के बाद मैनेजर राजन तिवारी ने डायल 100 को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहक पुरबारा के बैजनाथ, चकवढ़ के अशोक, श्यामलाल व हैदरहिन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बैंक में पांच लोग ही आए थे। दो लोग बाहर बाइक के पास ही खड़े थे। बाघराय एसओ ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शाखा प्रबंधक बार-बार अपना बयान बदल रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed