फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   lady hospital leaking

टपक रहा महिला अस्पताल का इमरजेंसी, जिला अस्पताल का सर्जिकल वार्ड

Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
pratpgarh
pratpgarh Updated Mon, 03 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बरसात में महिला अस्पताल का इमरजेंसी और जिला अस्पताल का सर्जिकल वार्ड टपक रहा है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। तीमारदार बारिश के दौरान मरीजों का बेड इधर-उधर हटाते रहते हैं। दोनों स्थानों पर स्टाफ नर्स रूम में भी पानी टपक रहा है। इससे दस्तावेज भी भीगकर नष्ट हो रहे हैं।  
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दस बेड हैं। ठीक इसके बगल प्रसव कक्ष है। दूसरी तरफ स्टाफ रूम कक्ष बना है। भवन वर्षों पुराना होने और कभी मरम्मत न होने के कारण इस बरसात में पानी टपक रहा है। इससे स्टाफ नर्स रूम में रखे दस्तावेज जहां भीगकर नष्ट हो रहे हैं, वहीं वार्ड में भर्ती मरीज परेशान हो रहे हैं। वार्ड में बरसात के पानी के कारण किचकिच हो गया है। यही हाल जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड का है। महिला सर्जिकल वार्ड भी वर्षो पुराना है। भवन जर्जर हो गया है, मगर मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मरम्मत के नाम पर आने वाले धनराशि को जिम्मेदार अफसर हजम कर जा रहे हैं। कुछ माह पहले सीएम के दौरे के समय सीएमएस ने रंगाई-पुताई करा दी थी। अब बरसात में पानी टपक रहा है। स्टाफ नर्स के कक्ष का भी यही हाल है। इससे एक ओर मरीज परेशान हो रहे हैं तो दूसरी ओर स्टाफ नर्स। मजेदार बात यह है कि जिन मरीजों का ऑपरेशन हुआ है वह उठ नहीं पा रही हैं। ऐसे में उनके तीमारदारों को बेड को बार-बार इधर से उधर करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर जिले के अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।  
विज्ञापन


बरसात बंद होने के बाद ही मरम्मत कराई जा सकती है। बेड की संख्या कम होने के कारण अभी कोई निर्माण कार्य नहीं शुरू किया जा सकता है। वैसे सौ बेड का अस्पताल जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। इसलिए अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. रीता दूबे, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।

सीएमएस अवकाश पर हैं। उनके लौटकर आने के बाद तत्काल मरम्मत करवाने के लिए आदेश दिया जाएगा।  
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed