{"_id":"57e80d154f1c1bf80a573ed5","slug":"ladies-creates-ruckus-infront-of-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एसओ के सामने आपस में भिड़ीं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एसओ के सामने आपस में भिड़ीं महिलाएं
प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पथराव सात लोग लहूलुहान, पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर में अधिकारियों के आदेश पर विवाद निपटाने पहुंची महिला एसओ के सामने महिलाएं भिड़ गईं। पुलिस ने मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। इस कार्रवाई को पीड़ित परिवार एसओ मानधाता की शिकायत का बदला बता रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सीओ सिटी के आदेश के बाद गाजीपुर निवासी राधेश्याम के विवाद को सुलझाने के लिए रविवार की दोपहर महिला एसओ मीरा कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो दोनों पक्ष की महिलाएं आमने-सामने हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बीच-बचाव करने के दौरान महिला सिपाहियों से भी हाथापाईं एक पक्ष ने की। इससे नाराज महिला एसओ ने एक युवती व उसकी मां को हिरासत में ले लिया। दोनों को लेकर पुलिस महिला थाने आ गई। आरोप है कि महिला पुलिस दोनों को प्रताड़ित कर रही है। एसओ मीरा कुशवाहा ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर मामले को सुलझाने के लिए गई थीं। जहां दोनों महिलाएं दूसरे पक्ष को मारने पीटने पर उतर आईं। इसलिए दोनों का चालान किया जा रहा है। उधर युवती के भाई का कहना है कि उसने अपनी बहन के साथ एसओ मानधाता द्वारा की गई छेड़खानी की शिकायत गृह सचिव से की थी। जिसके बाद मामले की जांच डीजी कार्यालय से की जा रही है। बराबर सुलह करने का दबाव डाला जा रहा है। साजिश के चलते ही उसकी बहन व मां को महिला पुलिस उठा ले गई और प्रताड़ित कर रही है। हालांकि एसओ राजकिशोर आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।
उधर सांगीपुर के पचखरा गांव में रंजिश के चलते हुई मारपीट में क्रास केस दर्ज किया गया है। घ्टना 22 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते हुई थ्ाी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।