फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Innocent of raping five years

पांच साल की मासूम से रेप

Sun, 20 Dec 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Innocent of raping five years
रानीगंज। थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय मासूम बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। जब वे उलाहना देने गए तो उल्टे उन्हीं की पिटाई कर दी गई। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम पांच वर्षीय मासूम बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक पहुंचा और बहला फुसलाकर उसे सूनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि उसने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। घर के बाहर उसे न देख उसकी मां उसकी खोजबीन करने लगी। खोजते-खोजते वह पहुंची तो बच्ची बेहोश मिली। यह देख उसकी हालत बिगड़ गई। मासूम को होश में लाने के बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की। उसने आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग दंग रह गए। परिजन शिकायत करने  आरोपी के घर पहुंचे।
विज्ञापन


बताते हैं कि आरोपी के परिजन मासूम की मां पर ही हमलावर हो गए। किसी तरह ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। गांव पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी पूर्वी नीरज पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। उधर, सूचना पर एसपी भी थाने पर पहुंच गए और पूछताछ कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed