{"_id":"b1c9f3b7e75085097e984f839209ff15","slug":"home-guard-flew-the-son-shot-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में तेज प्रताप सिंह (22) ने रविवार की दोपहर खुद को कमरे में बंद कर गोली से उड़ा लिया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। हालांकि पुलिस उसे मानसिक रोगी बता रही है। तेज प्रताप सिंह के पिता रामकरन सिंह होमगार्ड विभाग में नौकरी करते हैं। बेटा तेज प्रताप ट्रक चलाता था। कई दिनों से वह घर पर ही रुका था। परिजनों की मानें तो उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। रविवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी नंदिनी से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। दोपहर में लौटा तो सीधे अपने कमरे में घुस गया।
इससे अंजान परिजन काम में व्यस्त थे। इसी बीच तेज प्रताप के कमरे से फायर की आवाज सुनकर परिजन सहम गए और कमरे की ओर शोर मचाते हुए भागे। कमरे का नजारा देख वे दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज प्रताप ने तमंचे से अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली थी। खून से लथपथ हालत में परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने पर एसओ चंद्रबली यादव, एसआई एसएम कासिम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों से जानकारी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।