फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing in pipri khalsh

पिपरी खालसा में तड़तड़ाईं गोलियां, चले ईंट-पत्थर

Sun, 20 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
firing in pipri khalsh
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic
कंधई थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा में रविवार देर शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरानअसलहे से फायरिंग भी हुई। जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन


पिपरी खालसा निवासी मोहम्मद परवेज (25) पुत्र मोहम्मद फारुख की पड़ोसी जावेद के परिवार से पुरानी खुन्नस है। रविवार की शाम एक युवक गाली देते हुए जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने समझा कि वह उसे गाली दे रहा है। बस इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। उनके बीच पहले तो ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि जावेद पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आठ राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान परवेज, उसके भाई मोहम्मद दिलशाद (22), तबरेज (18) पुत्र बशीर अहमद, जैनुद्दीन (40) पुत्र दिलदार हुसैन, गुलहसन (40) पुत्र नजीर व परवीन बानो (17) पुत्र गुलहसन को छर्रे लगे। हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े तब जाकर हमलावर भागे। परवेज का आरोप है कि जावेद पक्ष के लोगों ने उसकी ससुराल में घुसकर लोगों को गोली मारी। हमलावरों को कई जिलों की पुलिस खोज रही है। एसओ सुरैश सैनी ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले। बाद में गोली भी चली है। दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट करने वालों की खोजबीन की जा रही है। इसमें तबरेज व दिलशाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed