{"_id":"5c8408e5bdec22146f514325","slug":"fire-on-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, गंभीर
Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। शहर में शनिवार रात किराने की दुकान पर लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने रोकने की कोशिश करने पर युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भुलियापुर की ओर भाग निकले। युवक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया।
नगर कोतवाली के सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा (37) पुत्र मेवालाल घर के करीब ही सैलून चलाता है। उसके बगल में ही बेल्हा देवी मोड़ से कुछ दूरी पर अंजनी ऊमरवैश्य ने किराने की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात बाइक से तीन बदमाश अंजनी की दुकान पर पहुंचे। वह काजू, बादाम समेत अन्य सामान लेेने लगे। अंजनी रुपये मांगे तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और काउंटर से दुकान के भीतर कूद पड़े। उनकी मंशा भाप अंजनी व काम करने वाले मजदूर घर के भीतर घुस गए। बदमाश काउंटर से रुपये व पैक काजू बादाम लेकर बाहर की ओर भागे। तभी घर जा रहा अशोक बदमाशों से भिड़ गया।
इस पर बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। वह चीखते हुए घर की ओर भागा, लेकिन थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बदमाश बाइक से भुलियापुर की ओर भाग निकले। आनन-फानन में अशोक शर्मा को लेकर पत्नी व भाई श्याम जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एएसपी अवनीश मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद दौरान बदमाशों की करतूत किराने की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एसपी ने कैमरे में कैद बदमाशों की शिनाख्त करने के बाद उनकी धरपकड़ का निर्देश दिया। दुकानदार अंजनी इस कदर सहमा हुआ है कि वह लूट के बारे में ठीक से नहीं बता पा रहा है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। दो बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन
किराने की दुकान पर लूटपाट करने वाले बदमाश असलहा निकालकर काउंटर पर चढने लगे। इस बीच मौका देख अंजनी व काम करने वाले लोग दुकान के भीतर पीछे वाले रास्ते से घर के भीतर भाग निकले। अंजनी ने दरवाजा बंद कर लिया। बदमाश लूटपाट करने के बाद भाग निकले। इससे दुकानदार की जान बच गई।
किराने की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने सवा मिनट में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। दुकान से काजू बादाम समेत अन्य सामान खरीदने वाले बदमाशों ने पहले उधार के लिए कहा। जब अंजनी ने पूछा कि किसके खाते में लिखा जाएगा तो वह नकद देने की बात करने लगे। इसके बाद पिस्टल निकालकर तान दी। करीब सवा मिनट में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।
सदर बाजार निवासी मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या करने वाले बदमाश आज भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। जिस तरह शनिवार की रात बदमाशों ने सदर बाजार में वारदात को अंजाम दिया, ठीक उसी तरह दुकान पर बैठे राजेश सिंह को 23 जनवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद लोग पुलिस के रवैए पर नाराजगी जता रहे थे।