{"_id":"5c0eabd3bdec22416175adcf","slug":"father-beaten-son-s-friends-for-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लिए व्यापारी ने बेटे के दोस्तों पर ढाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लिए व्यापारी ने बेटे के दोस्तों पर ढाया कहर
pratapgarh
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गायब 6 लाख रुपये के लिए व्यापारी व उसके परिवार के लोगों ने मिलकर बेटे के दोस्तों पर कहर ढाया। किशोर की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
नगर कोतवाली के स्कूल वार्ड निवासी नूरुल हसन का आरोप है कि उसके बेटे ताहिर व उसके दोस्त विष्णु को दो दिन पहले सदर बाजार निवासी हारिस कार से कई लोगों के साथ उठा ले गए। सदर बाजार स्थित घर में बंदकर पीटा और उसके नाखून उखाड़ लिए। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस खोजबीन करने लगी तो दोनों को कोतवाली के पास छोड़कर भाग निकले। रविवार को ताहिर की हालत बिगड़ गई।
उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नूरुल हसन की तहरीर पर कपड़ा व्यापारी मुमताज, हारिस, अनस, गुड्डू उर्फ जुनैद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि व्यापारी मुमताज के घर से 6 लाख रुपये गायब हो गए थे। उसके बेटे ने रुपये दोस्तों को देने की बात बताई थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।