फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth died in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 26 Oct 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
ट्रक और बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में किसी तरह सीओ के समझाने पर परिजन माने।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा तिवारीपुर निवासी गुड्डू सरोज (32) गुरुवार की शाम लगभग तीन बजे अपनी बहन के घर लालगंज कोतवाली के शिवबोझ गांव गया था। वहां से वह अपनी दूसरी बहन के यहां सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव जा रहा था। वह जैसे ही शिवबोझ गांव के पास मोड़ पर पहुंचा, उसी समय सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। चालक ट्रक छोड़ कर फरार गया। आस पास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। बाद में लालगंज की पुलिस पहुचंी तो परिजन शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिए। सूचना पर लालगंज के सीओ रमाकांत यादव व कोतवाल तुषार त्यागी दल बल के साथ पहुंचे। परिजनों को दोनों अधिकारियों ने काफी समझाने की कोशिश की। परिजनों की मांग थी कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी करने के साथ ही मृतक को अर्थिक सहायता दिलाई जाए। इस पर अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन मान गए। तब जाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में ले सकी।  बताया जाता है कि मृतक दो दिन पहले मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed