{"_id":"69ae26f4b8aa5bf7990c49fbac8f8c26","slug":"double-murder-in-drunken-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के चक्कर में हुआ डबल मर्डर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के चक्कर में हुआ डबल मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिपाही सर्वेश पांडेय और रोडवेज के बर्खास्त कंडक्टर अनुपम उर्फ अनु की प्रतापगढ़ में हत्या के बाद लाश मऊआइमा इलाके में फेंकने की घटना का खुलासा हो गया है। प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से स्मैक के धंधेबाज शैलेंद्र को उसके दोस्त समेत दबोचा तो उसने कत्ल का गुनाह कुबूल लिया। सिपाही अपने दोस्त के साथ स्मैक की पुड़िया लेने गया था। हत्या आरोपी शैलेंद्र का कहना है कि आने में देर होने पर उसे सिपाही ने तमाचे मार दिए थे जिसके बाद तैश में उसने अपने दोस्त और चाचा के साथ मिलकर उन दोनों को मार दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक, कत्ल में इस्तेमाल तमंचा तथा शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार बरामद कर ली।
इलाहाबाद में मऊआइमा क्षेत्र के देवइनी और गदायीपुर गांव के बीच शुक्रवार तड़के दो युवकों का शव मिला था। पिटाई के बाद गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। शनिवार को उन दोनों की शिनाख्त हो गई। मृतकों में सिपाही सर्वेश कुमार पांडेय पुत्र छोटेलाल निवासी बक्सेढ़ा गांव बहरिया और दूसरा न्यू कॉलोनी, बाबागंज, प्रतापगढ निवासी रोडवेज बस कंडक्टर अनुपम श्रीवास्तव उर्फ अनु थे। शनिवार शाम ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि सिपाही सर्वेश और कंडक्टर अनुपम स्मैक का नशा करते थे। बृहस्पतिवार को वे दोनों साथ थे। वे स्मैक की पुड़िया लेने बाइक से कोतवाली प्रतापगढ़ के देवकली गावं में शैलेंद्र कुमार गौतम उर्फ मिथुन के घर पहुंचे। मगर शैलेंद्र घर में नहीं था। नशे के लिए बेकरार होने की वजह से सिपाही सर्वेश ने कई बार शैलेंद्र को फोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो सकी। इस वजह से दोनों बौखलाहट में वहीं खड़े रहे। कुछ देर बाद शैलेंद्र घर आया तो सिपाही सर्वेश ने गुस्से में उसे दो तमाचे मार दिए।
इस पर भन्नाए शैलेंद्र ने उससे मारपीट कर ली। तभी शैलेंद्र का चाचा जीतेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ दरोगा और दोस्त राजेश कुमार भी आ गए। उन तीनों ने मिलकर सर्वेश की बुरी तरह पिटाई की। उसके सिर पर लाठी से वार किया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। अनुपम जान बचाकर भागा तो लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाकर उसे घेर लिया। शैलेंद्र अपने दोस्त और चाचा की मदद से अनुपम को भी घायल पड़े सिपाही सर्वेश के पास ले गया। वहां सर्वेश और अनुपम को लाठियों से जमकर पीटने के बाद 315 बोर के तमंचे से उनके सिर में एक-एक गोली मार दी। तीसरा फायर भी किया लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद शैलेंद्र ने दोस्त राजेश गौतम की मदद से सर्वेश और अनुपम की लाश सैंट्रो कार में लादकर मऊआइमा इलाके में लाकर फेंक दी। उनकी बाइक, मोबाइल फोन, पर्स गोपालापुर के पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में डाल दी। एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों शैलेंद्र उर्फ मिथुन तथा उसके दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार और तमंचा भी बरामद कर लिया गया। फरार जीतेंद्र के अलावा घटना में और भी लोगों के शामिल होने का संदेह है। उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसपी बलिकरन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी भी ली। मऊआइमा एसओ राम आशीष उपाध्याय ने भी हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।