{"_id":"5b05b4444f1c1b641b8b48d5","slug":"death-of-a-young-man-returning-from-a-common-selling-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बेचकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम बेचकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आम बेचकर बाग लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव निवासी रंजीत उर्फ भोंदू सोनकर (35) पुत्र रोशनलाल ने कुंडा के जमेठी सरुआ में आम की बाग खरीदी थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह कुंडा कस्बे में आम बेचने आया था। लौटते समय इलाहाबाद-लखनऊ हाईवे से होकर बाबूगंज की तरफ जा रहा था।
रास्ते में पुरबियन का पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देख बिलख पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी लक्ष्मीना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।