फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cutomer lock the bank gate

गेट पर ताला जड़ ग्रामीणों ने बैंककर्मियों को बनाया बंधक

Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Fri, 18 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
cutomer lock the bank gate
न्‍यूूज

विज्ञापन
हफ्ते भर से कैशियर की मनमानी के चलते आखिर शुक्रवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने बैंक के गेट पर ताला जड़कर बैंककर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटकते हुए उपभोक्ताओं को शांत कराकर गेट का ताला खुलवाया।

शुक्रवार को पूर्वी बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक शाखा जामताली के कैशियर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता बैंक गेट के सामने ताला जड़कर नारेबाजी व हंगामा करने लगे। गोईं निवासी अरुण तिवारी, हुलासीकापूरा निवासी सीता देवी, हरीवा गांव निवासी नन्हेंलाल, जरियारी गांव निवासी राजेश पाल, लक्ष्मीनारायण, जामताली गांव निवासी राधेश्याम आदि लोगों ने आरोप लगाया कि कैशियर द्वारा नोटबंदी के बाद क्षेत्र के बड़े लोगों की काली कमाई को बदलने के लिए सौदा किया जा रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद कैशियर द्वारा कैश न होने की बात कहकर आम लोगों को लौटा दिया जाता है। शुक्रवार को भी बड़े लोगों को अंदर बुलाकर कैश दिया जा रहा था। दो घंटे बाद कैश न होने का बोर्ड टंगवा दिया।
विज्ञापन


इससे लाइन में लगे लोग भड़क गए और ताला बंदकर जमकर हंगामा किया। गेट पर ताला लगाकर बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर ताला खुलवाया। इस बाबत शाखा प्रबंधक रामकरन ने बताया कि कैश लाने के लिए जिला मुख्यालय गया था। घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed