फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime patti

पट्टी में पकड़ी गई एमपी की 22 पेटी शराब

Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime patti
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पट्टी कोतवाल ने एक बोलेरो से 22 पेटी मध्यप्रदेश की शराब बरामद की। गाड़ी में रहे तीन लोगों के साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आसपुर देवसरा थाना के कोटिया रमगढ़ निवासी ध्रूव सिंह व कृष्ण कुमार व जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना के बधौजर निवासी मोनू दूबे महाराष्ट्र की 20 पेटी शराब एक बोलेरो पर लादकर पट्टी से ढकवा की ओर जा रहे थे। पट्टी कोतवाल एसके सिंह का ध्यान बोलेरो पर पड़ गया। बोलेरो के नम्बर प्लेट पर आगे मध्य प्रदेश और पीछे झारखंड का नम्बर लिखा था। इससे पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने पीछाकर बोलेरो को रोक लिया। उस पर बीस पेटी मध्यप्रदेश की शराब पाई गई। पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके बताए जाने पर पुलिस ढाढर निवासी उमाकांत व अकारीपुर निवासी तड़क शर्मा के घर पहुंच गई। दोनों लोगों के घर से एक-एक पेटी मध्यप्रदेश की शराब मिली। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed