{"_id":"66e2d51a4f2adca68dae649f2a639280","slug":"crime-news-hindi-news-987","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक के घर बम से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज प्रबंधक के घर बम से हमला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
एआरडी गर्ल्स इंटर कॉलेज खरगीपुर के प्रबंधक के घर पर अज्ञात लोगों ने बमबाजी की। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। एक बम नहीं दगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बम को निष्क्रिय करते हुए उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
मानधाता थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी रामअभिलाष मौर्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। मंगलवार को वह किसी काम से इलाहाबाद गये थे। घर पर महिलाएं ही थीं। रात दस बजे रामअभिलाष मौर्या के घर पर बाहर से कुछ लोगों ने बमबाजी की। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बमबाजी करने वाले भाग चुके थे। छानबीन के दौरान एक जिंदा बम मौके से ही मिला।
इस दौरान बम से दीवार पर लगी टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर एसओ राजकिशोर मौके पर पहुंचे। बम को पानी की बाल्टी में डलवाकर उसे निष्क्रिय किया। लोगों से घटना की जानकारी ली। रात में ही प्रबंधक भी घर लौट आए। हालांकि उन्होंने किसी से रंजिश होने से साफ इनकार किया है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन चल रही है।