{"_id":"83c593e3a2325f9e03cd993566ac2623","slug":"crime-news-hindi-news-930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के दौरान हुए विवाद में दर्जन भर के खिलाफ केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के दौरान हुए विवाद में दर्जन भर के खिलाफ केस
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कौड़ियाडीह गांव में तीन दिन पहले पंचायत को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में पुलिस ने दर्जन भर के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज के कौड़ियाडीह के प्रधान अभय प्रताप सिंह उर्फ पवन का आरोप है कि वह बीती सत्रह जनवरी को रवि कान्त की पंचायत में गए थे। यहां पंचायत के दौरान जमुना प्रसाद पांडेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जमुना प्रसाद पांडेय, सूर्यकान्त सरोज, रामलाल सरोज, ध्रुवेंद्र सरोज व चंद्रकांत सरोज तथा महेशगंज थानाक्षेत्र के पूरे गोपाल पांडेय का पुरवा निवासी शिवप्रसाद तिवारी व दीन दयाल तिवारी ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर पर सातोें आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से जमुना प्रसाद पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कान्ती देवी पत्नी सूर्यकान्त सरोज की पंचायत में अभय प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, उदय प्रताप सिंह व रामनारायण शुक्ल ने उसे लाठी डंडों से मारापीटा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच पंचायत के दौरान विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।