{"_id":"50da788ed13d7545728dc34789c9384a","slug":"crime-news-hindi-news-861","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा, किशोरी समेत तीन के अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा, किशोरी समेत तीन के अपहरण का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा व किशोरी समेत तीन के अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। तीनों अलग-अलग गांवों से महीने भर के भीतर गायब हुई थीं। अपहरण के आरोप में परिजनों ने नौ लोगों को नामजद किया है। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की टीेमें गठित कर दी गई हैं।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुखावन पट्टी हंडौर गांव निवासी की करीब 18 वर्षीय बेटी सगरासुंदरपुर स्थित एक इंटर कालेज में क क्षा 12 की छात्रा है। 11 जनवरी को वह अपनी छोटी बहन के साथ विद्यालय से लौट रही थी। आरोप है कि अंतू थाना क्षेत्र के चकोड़ी जगेशरगंज निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामयश ने बारह की छात्र को अपहृत कर लिया। पिता की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं क्षेत्र के अचकवापुर पुरवारा के एक ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री पांच जनवरी को घर से किसी काम से निकली थी।
आरोप है कि गांव के ही सोनू व रामसूरत समेत चार लोग मिलीभगत कर किशोरी का अपहरण कर ले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 12 दिसंबर को लालगंज के रायपुर भगदरा से एक ग्रामीण की करीब 19 वर्षीय पुत्री गायब हो गई थी। बाद में परिजनों को मालूम हुआ कि गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से रायबरेली जिले के एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। पिता की तहरीर पर रायबरेली जिले के जगतपुर पारा निवासी सुनील समेत गांव के सन्नी उर्फ नितिन, अमरनाथ व सविता के खिलाफ अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी की बरामदगी को लेकर टीमें गठित की हैं।