फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चोरों, स्मैकियों पर टूटा कहर

Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime news
गुरुवार का दिन चोरों व स्मैकियों के लिए बुरा रहा। चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचकर वकीलों ने जमकर पीटा। उधर, बाइक चुराकर भागा चोर बैरियर से टकराकर अस्पताल पहुंच गया। जबकि सदर तहसील में वकीलों ने स्मैकियों को सबक सिखाने के बाद कपड़े उतरवाकर करके परिसर में बैठा दिया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर निवासी लालजी यादव गुरुवार को सुनील सिंह के ईंट भट्ठे पर किसी काम से गया था। अचानक उसकी बाइक चुराकर एक चोर भाग निकला। लोग काफी दूर तक खोजबीन करते रहे, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बताते हैं कि चिलबिला कोट के करीब बाइक लेकर भाग रहा चोर हड़बड़ाकर बैरियर से जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से वह अस्पताल पहुंचा। बाद में पीछाकर रहे लोग चिलबिला पहुंचे तो चोरी गई बाइक मिल गई। जब पता लगा कि चोरी करने वाला युवक अस्पताल में है तो वे लोग उसे देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। बताते हैं कि भट्ठे से ही वर्ष 2011 में सुनील सिंह की बाइक गायब हो गई थी, जो आज तक नहीं मिली। बाइक चुराने वाला चोर अंतू थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मोहित पांडेय बताया जाता है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन



गुरुवार को एक अधिवक्ता भरा गैस सिलेंडर लेकर बाइक से कचहरी पहुंचे। वह बाइक खड़ी कर अपना काम करने लगे। इस दौरान एक चोर सिलेंडर लेकर भागने लगा। तभी दूसरे अधिवक्ताओं की उस पर नजर पड़ गई। लोगों ने शोर मचाया तो वह सिलेंडर छोड़कर भाग निकला। एक वकील उसका पीछा करते रहे। कुछ देर बाद वह फिर कलक्ट्रेट में पहुंच गया। इसके बाद तो वकीलों ने उसे दबोच लिया और पिटाई करने लगे। हालांकि बाद में सीनियर वकीलों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची। बाद में वकीलों ने क्षमायाचना करने पर चोर को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर तहसील के पुराने भवन में गुरुवार दोपहर दो युवक स्मैक का नशा कर रहे थे। काफी देर से उन लोगों पर वकीलों ने अपनी नजर गडाई थी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों स्मैकियों को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद दोनों की शर्ट उतरवा दी और धूप में बैठा दिया। इस दौरान वकील व वादकारी बराबर दोनों को नशे का सेवन न करने के लिए कहते रहे। एक बार दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वकीलों ने दबोच लिया। सूचना के बाद भी पकड़े गए स्मैकियों को अपने साथ ले जाने से कोतवाली पुलिस कतराती रही। बाद में दोनों को परिसर में दिखाई न पड़ने की चेतावनी के साथ छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed