{"_id":"0b33c6c3d194ee8a6e973f2a9652e781","slug":"crime-news-hindi-news-365","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में उतराया मिला दुधमुंही बच्ची का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में उतराया मिला दुधमुंही बच्ची का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे वंशी गांव के समीप निर्जन स्थान पर बुधवार को कुएं में दुधमुंही बच्ची का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। घंटों मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर पुलिस शव लेकर कोतवाली आ गई। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
लालगंज कोतवाली के पूरे वंशी निवासी जगन्नाथ वर्मा पुत्र रामकृपाल बुधवार को दोपहर गांव के समीप पेड़ पर लकड़ी काट रहा था। उसे प्यास लगी तो वह नजदीक ही निर्जन स्थान पर खेतों के बीच स्थित कुंए के पास गया। पानी भरने के लिए उसने कुएं में भीतर झांका तो एक बच्ची का शव उतराया दिखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पूरे वंशी के प्रधान आलोक सिंह को दी। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी आ गई।
ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बच्ची की उम्र दो साल के करीब बताई गई। पुलिस के मुताबिक शव को लगभग चौबीस घंटे पहले कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सीताराम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। शिनाख्त नहीं होने पर शव कोतवाली लाया गया। कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसकी मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा।