{"_id":"4306f0612e69bc39d86e09c4ba0c1c00","slug":"crime-news-hindi-news-260","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति को गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
धारूपुर के प्रधानपति को मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे आराम से फरार हो गए। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान भारी भीड़ को देखकर प्रशासन को पसीना छूटता रहा।
लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी मोहम्मद शब्बीर (48) पुत्र बदलू राईन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी सकीना प्रधान हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शब्बीर घर से करीब पचास मीटर दूर कस्बाई बाजार पहुंचे। दुकानदार निशा को चाय देने के लिए कहते हुए परिचित मतीन के घर के बाहर बैठकर समाचार पत्र पढ़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तभी दो बाइक से पांच लोग आकर दुकान के करीब रुके। पीछे से आने वाली बाइक से तीन लोग उतरे और प्रधानपति को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह घर की ओर शोर मचाते हुए भागे तो हत्यारों ने दौड़ाकर उन्हें पीछे से गोली मारी।
जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद तीसरी गोली उनके सीने में उतार दी। फायर की आवाज सुनकर परिजन व बाजार के लोग दौड़ पड़े। इस पर हत्यारे बाइक से डेरवा की ओर भाग निकले। खून से लथपथ शब्बीर को परिजन लेकर इलाहाबाद की ओर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। यह देख लोग रोते बिलखते घर लौट पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर प्रधान के घर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही एसडीएम लालगंज वाईपी सिंह, सीओ सीताराम, कोतवाल सुरेश त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए आला अधिकारियों को अवगत कराया। एएसपी पश्चिमी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन ग्रामीण शव को घर से उठाने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन
बवाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन को पसीना छूटने लगा। आननफानन में संग्रामगढ़, नवाबगंज, जेठवारा, सांगीपुर समेत पीएसी मौके पर बुला ली गई। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी लोग मानने को राजी नहीं थे। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगौती प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने वहां पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद पुलिस शव लेकर कोतवाली आई। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के तहरीर न देने के कारण किसी के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जा सका। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।