फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चकबंदी एसीओ समेत दो घरों से लाखों की चोरी

Mon, 08 Feb 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी, छिनैती व लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर लूट और व्यापारी का घर खंगालने के बाद बदमाशों ने चकबंदी विभाग की एसीओ समेत दो लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चकबंदी विभाग की एसीओ शैलजा सिंह पत्नी शिवदास सिंह नगर कोतवाली के नई बस्ती विवेक नगर में किराए के भवन में रहती हैं। उसी भवन में सुलतानपुर जनपद के लंहुआ निवासी अमर बहादुर सिंह पुत्र शमशेर भी रहते हैं। छह फरवरी को विभाग में अवकाश होने के चलते शैलजा सिंह और अमर बहादुर अपने पैतृक गांव चले गए। इस बीच चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। आलमारी व बॉक्स में रखे जेवरात और नगदी गायब कर दी। सोमवार को जब शैलजा और अमर बहादुर सिंह आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


 शैलजा सिंह के मुताबिक उनकी आलमारी से एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया, तस्तरी, ग्लास, चम्मच, पीतल की गणेश जी की प्रतिमा चोर उठा ले गए। वहीं बगल के कमरे में रहने वाले अमर बहादुर के मकान से सोने का मंगलसूत्र, चेन, कैमरा समेत नगदी पार कर दी। सुबह दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, तीन दिन पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर हुई लूट और कपड़ा व्यवसायी के घर हुई चोरी के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed