फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बवाल बचाने के चक्कर में पुलिस करा बैठी बवाल

Mon, 13 Jul 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर में बालक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश देख पुलिस बवाल बचाने की कोशिश में लगी रही। हालांकि पुलिस की योजना कामयाब नहीं हो सकी और भारी बवाल हो गया। यदि पुलिस लोगों की मांग पर मुकदमा दर्ज कर लेती तो बवाल टाला जा सकता था।
विज्ञापन


शनिवार को बालक देशराज का शव तालाब में मिलने के बाद से ही परिजनों व ग्रामीणों में बदले की चिंगारी सुलग रही थी। लोगों ने आरोपी के घर पर धावा भी बोला। हालांकि पुलिस के चलते लोगों का मंसूबा सफल नहीं हो सका। शव पोस्टमार्टम को भेजने के बाद पुलिस को इस बात का एहसास हो गया था कि लोग बवाल करेंगे। इसके चलते सोमवार की सुबह से ही देल्हूपुर से लेकर मृतक बालक के घर तक पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खुद एसडीएम रानीगंज और सीओ डीएल सुधीर देल्हूपुर चौकी पर बैठकर हालात पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के बार-बार मुकदमा दर्ज करने की बात को पुलिस टालती रही। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। यही जिद बवाल का कारण बन गई। बवाल टालने के प्रयास में जुटी पुलिस खुद बवाल करा बैठी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद खुद ही वाहन की व्यवस्था कराई। भिखनापुर के करीब से शव लेकर जा रहे वाहन को दूसरे रास्ते से तौकलपुर के लिए भेजा गया। इस दौरान वाहन में बैठे लोग नीचे उतर गए और पैदल ही देल्हूपुर बाजार पहुंचे। वहां पहले से बैठे लोगों ने मामला समझते ही उग्र रूप धारण कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed