फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

होटल प्रबंधन पर कसेगा शिकंजा

Mon, 22 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
होटल गोयल रेजीडेंसी के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज पुलिस को नहीं मिल रहे हैं। पुलिस अब घायलों व मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर विवेचना में होटल प्रबंधन के खिलाफ दूसरी धाराएं भी बढ़ाएगी। रविवार को भी पुलिस अभिलेखों की तलाश करती रही। पुलिस ने शनिवार को होटल मालिक सुनील गोयल व दो मैनेजरों को जेल भेज दिया। रविवार को पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, ऊंची पहुंच के चलते बिना रजिस्ट्रेशन के ही डेढ़ साल से होटल और रेस्टोरेंट चल रहा था।
विज्ञापन


सुनील गोयल ने बताया कि उसने होटल के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन आगे की कार्रवाई की जानकारी उसे नहीं है। पुलिस प्रार्थना पत्र की खोजबीन करती रही, लेकिन वह भी नहीं मिला। सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने बताया कि होटल की जमीन सुनील की पत्नी के नाम है। होटल से संबंधित एक भी अभिलेख कोई दिखा नहीं सका। ऐसे में विवेचना के दौरान होटल प्रबंधन के खिलाफ दूसरी धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा मृतक के परिजनों व घायलों का बयान भी विवेचक को दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी में आग से दो युवतियों समेत दस लोगों की मौत हुई थी। युवतियों के शव के शिनाख्त में काफी समय लगा था। लालगंज के मिश्राइनपुर की रेशमा के परिजनों की मानें तो वह दवा लेने शहर आई थी। फिर वह होटल में कैसे रुक गई। यह परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस के लिए अबूझ पहेली है। उसके पास होटल में रुकने के पैसे कहां से आए। यह कोई बताने वाला नहीं है। रविवार को मृत प्रियंका के शव की पहचान रांची से आकर उसके भाई ने की। वह इलाहाबाद में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। उसके भाई ने संभावना जताई कि नौकरी के सिलसिले में आई होगी और होटल में रुक गई। पुलिस की मानें तो काफी खोजबीन के बाद भी युवतियों के होटल में रुकने का राज नहीं पता लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed