फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

डीजे बंद करने को लेकर ग्रामीणों- बारातियों में मारपीट

Fri, 12 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
जेठवारा थाना क्षेत्र के डांड़ी नया का पुरवा गांव में बुधवार की देर रात डीजे बंद करने को लेकर ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान लगभग छह बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायलों को सीएचसी लाया  गया।
विज्ञापन


डांड़ी नया का पुरवा गांव निवासी मोतीलाल वर्मा की बेटी की बारात बुधवार को आई थी। बारात गांव से होते कल्लू खां के दरवाजे पहुंची तब उसने डीजे बंद करने के लिए कहा। इस पर बारातियों ने आपत्ति जताई। इस बीच किसी ने दूल्हे के भाई संजीत वर्मा को ईंट फेंककर मार दिया। विवाद बढ़ने पर कल्लू अपने साथियों के साथ बारातियों पर हमलावार हो गया। घंटो चले ईंट पत्थर के दौरान छह बाराती घायल हो गए। सूचना पर जेठवारा, लालगंज पुलिस के साथ सीओ सदर मौके पर पहुंचे। बारातियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कल्लू खां को हिरासत में ले लिया। पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed