फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in lalganj

ससुराल गए युवक का लटकता मिला शव

Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime in lalganj
crime
 पत्नी को विदा कराने गए युवक का शव स्वास्थ्यकर्मियों के आवास में लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चौकीदार ससुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली के बड़नपुर निवासी रामसूरत (30) पुत्र कुटकू को एक आंख से ही दिखाई पड़ता था। वह ट्रैक्टर चलाकर अपना खर्च चलाता था। एक वर्ष पहले उसका विवाह लालगंज कोतवाली के बहलोलपुर निवासी चौकीदार रामअभिलाष की बेटी संगीता के साथ हुआ था। कुछ माह पहले संगीता अपने मायके चली गई। जिसकी विदाई कराने के लिए एक सप्ताह पूर्व वह ससुराल गया था। होली के चलते चौकीदार ने बेटी की विदाई बाद में करने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद वह ससुरालवालों से नाराज होकर अपने घर के लिए रविवार की सुबह निकला। सोमवार की शाम करीब छह बजे बहलोलपुर स्थित सीएचसी के डाक्टर व कर्मचारियों के बनाए गए आवासीय भवन के दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदार से एक युवक का शव लटकता लोगों ने देखा। यह देख लोगों ने शोर मचाया। गंाव के लोगों का वहां मजमा लग गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी आलोक सिंह, प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय व सीओ लालगंज बीआर प्रेमी पहुंच गए। इस बीच चौकीदार रामअभिलाष पहुंचा और शव की शिनाख्त अपने दामाद रामसूरत के रूप में की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण उसकी हत्या की भी आशंका जता रहे थे। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed