{"_id":"4d57ca7651bb43bce6e45a94831db67e","slug":"crime-hindi-news-670","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर की गई थी किशोर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बुलाकर की गई थी किशोर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकतरफा इश्क में अंधे युवक ने साथी की मदद से किशोर को घर से बुलाया और उसकी कुल्हाड़ी से प्रहार कर और ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए उसने मारपीट की झूठी कहानी रचते हुए थाने पहुंचकर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।
कटारी निवासी उदयराज (17) पुत्र हौसिला प्रसाद की शुक्रवार की सुबह गांव के करीब परसुपुर में रक्तरंजित लाश मिली थी। इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने सीआरपीएफ के दरोगा समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को एसओ राजकिशोर ने बताया कि हत्यारोपी सुरेश वर्मा पड़ोस की ही एक लड़की को चाहता था, लेकिन वह मृतक उदयराज को पसंद करती थी और दोनों के बीच इश्क चल रहा था। यह बात सुरेश को नागवार गुजर रही थी।
गुरुवार को अपने साथी दीपक वर्मा के साथ मिलकर सुनेश ने उदयराज को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार किया। शाम होते ही कुएं के पास सुरेश कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और घात लगाकर बैठ गया। इस दौरान सका साथी दीपक उदयराज को घर से बुलाकर शौच के बहाने साथ ले गया। जैसे ही वे कुएं के करीब पहुंचे कि ही घात लगाकर बैठे सुरेश ने उदयराज के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। दीपक ने उसका मुंह दबा लिया। ताकि गांव के लोगों को भनक न लग सके। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। उदयराज के मरने की पुष्टि के लिए सुरेश कुएं में भी घुस गया और ईंट-पत्थर से उसके सिर पर प्रहार किया।
विज्ञापन
जब उसे भरोसा हो गया कि वह मर गया तभी वह बाहर निकला था। इसके बाद घर पहुंचा और उदयराज से मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और चोट दिखाते हुए उदयराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर कहानी पलट गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी, खून से सनी सुरेश की शर्ट व ईंट-पत्थर बरामद कर लिया। घटना को केवल दीपक और सुरेश ने ही अंजाम दिया है। बाकी के नामजद आरोपियों का घटना से कोई लेना देना नहीं है। एसओ ने बताया कि चूंकि मृतक के परिवार के लोगों ने पांच लोगों को नामजद किया है। इसलिए सीआरपीएफ के दरोगा समेत सभी को जेल भेजा जा रहा है।
पड़ोस की लड़की के पीछे सुरेश के पड़ने की खबर परिवार के लोगों को लग गई थी। इससे बचने के लिए परिजनों ने सुरेश की शादी भी दो साल पहले कर दी थी। इसके बाद भी लड़की को वह उसी नजर से देखता था। जबकि लड़की उसे थोड़ा भी पसंद नहीं करती थी।