{"_id":"522eebc8ee3be48aa21044b1211bc9fe","slug":"crime-hindi-news-309","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों से लैस विधायक के गुर्गों का टेंडर फार्म पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों से लैस विधायक के गुर्गों का टेंडर फार्म पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग खंड-दो के परिसर में शुक्रवार को एक विधायक के गुर्गोें ने ठेंडर फार्म को लेकर जमकर तांडव किया। असलहों से लैस गुर्गे खुद फार्म लेने के बाद दूसरों को खरीदने से जबरिया रोक रहे थे। इसको लेकर उन गुर्गों व कुछ ठेकेदारों में तगड़ी कहासुनी हुई। हंगामा और असलहों के प्रदर्शन से कर्मचारी दहशत में रहे। सूचना पर पुलिस व मीडिया कर्मियों के पहुंचते ही मामला शांत हो गया।
शहर के करीब स्थित गाय घाट से संडवाचंडिका तक मार्ग निर्माण के लिए करीब 60 लाख रुपए का टेंडर फार्म बिक रहा था। सुबह से ही फार्म लेने के लिए ठेकेदार जूझते रहे। फार्म काउंटर खुला तो सत्तापक्ष के एक विधायक के कुछ गुर्गे असलहों से लैस होकर एक ठेकेदार के साथ पीडब्लूडी खंड दो परिसर में पहुंचे। ठेकेदार एक फार्म खरीद कर बाहर चला आया। मगर गुर्गे परिसर में असलहों का प्रदर्शन करते हुए दूसरे ठेकेदार को फार्म लेने से जबरिया रोकने लगे। इस दादागीरी से नाराज कुछ ठेकेदार विरोध पर उतर आए।
विधायक के लोग होने की जानकारी पर बगावती तेवर अपनाए कुछ ठेकेदार दबे पांव दफा हो गए। तीन चार ठेकेदार फिर भी टेंडर फार्म लेने के लिए विधायक के गुर्गों से टकराने को तैयार हो गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में तल्ख बहस शुरू हो गई। असलहों के प्रदर्शन व हंगामे से कर्मचारी दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक परिसर का माहौल काफी डरावना बन चुका था। स्थिति देख किसी ने सूचना पुलिस व मीडिया कर्मियों को दी। खबर मिलते ही चीता मोबाइल के सिपाही व मीडिया के लोग मौके पर पहुंच गए। इनके वहां पहुंचने के पहले फटाफट असलहे गाड़ियों के अंदर पैक हो गए। थोड़ी देर बाद जब पुलिस व मीडिया कर्मी पहुंचे तो वे भी चले गए। हालांकि ठेकेदारों ने पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी। बगैर नाम बताए कुछ ठेकेदारों ने कहा कि विधायक अक्सर गुर्गों को भेज बड़े टेंडरों को कब्जाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश करते रहते हैं।