फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

सत्या के हत्यारोपी की तलाश में पतुलकी में दबिश

Fri, 09 Jan 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
सत्यजीत शर्मा उर्फ सत्या के हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने पतुलकी के करीब जोरदार दबिश दी। घर का दरवाजा नहीं खुला। ऐसे में पुलिस को नीम के पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते घर में घुसना पड़ा। हालांकि आरोपी पुलिस को झांसा देकर दूसरे रास्ते से भाग निकला। अंतू निवासी सत्यजीत शर्मा उर्फ सत्या की कई माह पूर्व विवेकनगर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। करीब डेढ़ माह पूर्व कोतवाली पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। मामले में हत्यारोपी अंकित खंडेलवाल समेत अन्य जेल में निरुद्ध हैं, जबकि कई फरार चल रहे हैं। वांछित हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत शहर कोतवाल बलिराम मिश्र दलबल के साथ जेठवारा थाने के पतुलकी गांव में पहुंचे। सत्या की हत्या में फरार चल रहे आरोपी आलोक उर्फ भोले के घर में दबिश दी। मगर पुलिस की आहट मिलते ही भोले दूसरे दरवाजे से भाग निकला।
विज्ञापन


दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मी नीम के पेड़ पर चढ़कर छत के रास्ते भीतर घुसे और उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। खिसियाई पुलिस उसकी बाइक उठा ले गई। कोतवाल की मानें तो बाइक छुड़ाने के लिए नेताओं का फोन उन्हें परेशान करता रहा जबकि बाइक का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया गया है। इसके अलावा भी वांछित हत्यारोपियों, लुटेरों की तलाश में शहर के कई मोहल्लों में दबिश दी गई। एसपी के आदेश पर थानेदारों ने अभियान छेड़ रखा है। एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्रा ने बताया कि वांछितों की धरपकड़ में ढिलाई बरतने वाले थानेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed