{"_id":"57e963744f1c1bf90a575176","slug":"chain-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर चेन, नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर चेन, नगदी लूटी
प्रतापगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की हिम्मत के आगे बदमाश हुए पस्त, पर्स छोड़कर भागे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर में स्कूल जा रही शिक्षिका की बदमाशों ने पिटाई कर तमंचे के बल पर चेन लूट ली। धक्का देकर उसे स्कूटी समेत नीचे गिरा दिया गया। विरोध करने पर पिटाई भी की गई। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बदमाशाें की तलाश में घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि कुछ बदमाशों को चिह्नित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
सांगीपुर थाना के शाहबरी निवासी संजय मिश्रा की पत्नी प्रज्ञा मिश्रा स्थानीय विकास खंड के पूरे नारायनदास प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। सोमवार को वह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। विद्यालय के कुछ पहले मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद दो बदमाश नीचे उतरे और शिक्षिका को धक्का देकर स्कूटी से नीचे गिरा दिया और गले से सोने की चेन छीनने लगे। शिक्षिका ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा। पिटाई से शिक्षिका बदहवास हो गई तो बदमाश तमंचा लहराते हुए चेन लेकर भाग निकले। घटना के बाद शिक्षिका सांगीपुर थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ ने बताया कि शिक्षिका से लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ बदमाशाें को चिहि्नत भी किया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
कंधई थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने युवक को अपना शिकार बनाया। बाइक सवार युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।कंधई थाना क्षेत्र के गहरी निवासी फिरोज अहमद सोमवार की सुबह बाइक से दवा लेने के लिए शहर गया था। दवा लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रखहा बाजार से दो सौ मीटर आगे बढ़ा तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने उससे मोबाइल और 15 सौ रुपये छीन लिया। विरोध करने पर पीटा भी। लोगों को आता देख बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर विलंब से पुलिस मौके पर पहुंची।