फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cattle stampede by firing

पशु मेले में फायरिंग से भगदड़

Wed, 17 Dec 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle stampede by firing
पशु मेले में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट के साथ फायरिंग होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बवाल कर रहे लोग भाग निकले। घटना से आक्रोशित लोगों ने बवालियों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी गंाव में हनुमानगढ़ी का मंदिर है। यहां हर मंगलवार को पशुओं का मेला भी लगता है। मंगलवार को मेले में पड़ोस गांव सिलोखर निवासी कल्लू व भैंसना गांव के नवाब से दिन में कहासुनी और गाली गलौच हो गया। बताया जाता है दिन में हुए विवाद को लेकर रात को पशु मेले में ही दोनों गांव के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान ही हवाई फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन


 इससे पशु मेले में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने बवाल कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। इससे बवाल कर रहे लोग भाग निकले। मेले में लौटी आक्रोशित भीड़ ने बवालियों की छूटी बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक किसकी है यह अभी पता नहीं चल सका है। फायरिंग और बाइक फूंके जाने की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पर तब तक दोनों पक्ष भाग चुके थे। मामला दो गांवों व दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने रात में भी दबिश दी पर कोई हाथ नहीं लगा। बुधवार को सीओ सीताराम, लालगंज कोतवाल आरएन उपाध्याय, सांगीपुर थानाध्यक्ष वीके तिवारी ने मयफोर्स दबिश दी बावजूद इसके पुलिस के हाथ खाली रहे। सांगीपुर थाना प्रभारी वीके तिवारी के मुताबिक हवाई फायरिंग का आरोप दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे हैं, पर अभी स्पष्ट नहीं है कि किस ओर से फायरिंग हुई। दूसरी तरफ फूंकी गई बाइक किसकी है यह भी नहीं स्पष्ट है। बाइक के नंबर के आधार पर उसकी जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed