{"_id":"599b26134f1c1b54018b4727","slug":"cash-mobile-phone-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने का विरोध करने पर सर्राफ को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटने का विरोध करने पर सर्राफ को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से लौट रहे सर्राफ को दो बदमाशों ने रोक लिया। लूटपाट का विरोध करने पर उसे गोली मार दी। बदमाश उसके गले से सोने की चेन व 10 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। बेकाबू होकर गिरे बदमाशों को पकड़ने के लिए राहगीर दौड़े। यह देख बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। जिससे लोग पीछे हट गए और बदमाश बाइक लेकर भागने में कामयाब रहे। गोली लगने से घायल सर्राफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
रानीगंज थाना के पूरेगोलिया निवासी अशोक सोनी (48) पुत्र जीतलाल सोनी सोमवार को बाइक से रस्तीपुर गांव फेरी करने गया था। वहां से लेनदेन के बाद वह बाइक लेकर घर लौटने लगा। रस्तीपुर औराही बाग मार्ग पर अचानक पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। वे सर्राफ को रोककर लूटपाट करने लगे। जिसका अशोक ने विरोध किया। उनके बीच हाथापाई होने लगी। इस बीच एक बदमाश ने अशोक को गोली मार दी। जो उसके हाथ में जा लगी। बदमाश उसके गले से सोने की चेन व 10 हजार रुपये छीनकर भागने लगे। फायर व शोर शराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण व राहगीर दौड़ पड़े। प्रतापगढ़ की ओर भाग रहे बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर पावर हाउस तिराहे पर गिर गई। यह देख ग्रामीण फिर पीछे दौड़े, तभी बदमाश खुद को घिरता देख बचने के लिए फायरिंग करने लगे। जिससे लोगों ने कदम पीछे खींच लिया। मौका पाकर बदमाश बाइक लेकर भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने सर्राफ को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रानीगंज एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सर्राफ के गोली नहीं लगी बल्कि गिरने से चोट आई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।