{"_id":"5970fa7b4f1c1b382a8b4674","slug":"cash-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मां शीतला देवी धाम में दर्शन पूजन करने के बाद घर जाने की तैयारी में हाईवे पर खड़े दंपति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। पब्लिक ने लूटपाट में शामिल एक आरोपी को धर दबोचा। दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। चर्चा है कि लूटपाट का एक आरोपी सत्ता दल से जुड़े एक प्रभावशाली नेता के परिवार से है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के खेमईपुर निवासी सुरेश गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी रेनू के साथ मां शीतला देवी धाम का दर्शन पूजन करने के लिए आया था। दर्शन पूजन के बाद वह वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बाहर निकला। एटीएल फैक्ट्री के करीब दोनों खड़े होकर बातचीत करने लगे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। इसमे से दो बाइक से नीचे उतरे। वे रेनू के गले से मंगलसूत्र छीनने लगे। जिसका विरोध करते हुए सुरेश बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और उसे पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इस बीच घटना में शामिल एक बदमाश भी भीड़ का हिस्सा बनकर पहुंच गया। जिसे महिला ने पहचान लिया। महिला ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद पब्लिक ने उसे पकड़ लिया। धुनाई करने के बाद पब्लिक ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। डायल 100 की टीम सभी को लेकर कोतवाली आ गई। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी सिटी पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद फरार बदमाशों की तलाश में निकले। हालांकि वे घर पर नहीं मिले। चर्चा है कि लूट करने का एक आरोपी इलाके के एक प्रभावशाली नेता के परिवार का है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि दंपति को लूटने वालों का पता चल गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।