फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Branch manager pointed the gun at the guard

शाखा प्रबंधक पर गार्ड ने तान दी बंदूक 

Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
Branch manager pointed the gun at the guard
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
बैंक का गेट बंद करने के बाद लोगों के दबाव में उसे खोल देने से नाराज शाखा प्रबंधक ने गार्ड को डांट दिया। आरोप है कि विरोध करने पर वह उसे मारने के लिए कुर्सी उठाकर दौड़ पड़े। इस पर गार्ड ने उन पर बंदूक तान दी। घटना से सभी दंग रह गए। बाद में दोनों को समझाबुझाकर शंात कराया गया। देर शाम दोनों एक दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात कहते रहे। 
विज्ञापन


कुंडा कस्बे में स्थित बैंक आफ बड़ौदा में चार बजे के बाद काफी भीड़ थी। पांच बजे के बाद शाखा प्रबंधक मोहित सचान ने बैंक गार्ड संतोष कुमार यादव को गेट बंद करने की बात कही। इस पर उसने गेट बंद कर दिया। बीच-बीच में लोग आते जाते रहे तो उसे गेट भी खोलना पड़ रहा था। शाम को करीब छह बजे लोगों के दबाव में उसने एक बार फिर से गेट खोल दिया। इस पर शाखा प्रबंधक गार्ड पर फट पडे़। आरोप है कि उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। उसने विरोध करते हुए जवाब दिया तो वह उसे कुर्सी लेकर मारने दौड़े तो उसने उन पर हाथ में पकड़ी बंदूक तान दी। उसकी हरकत देख बैंक में मौजूद सभी दंग रह गए। इस दौरान वहां मौजूद ग्राहक भाग निकले। हालांकि बाद में बैंक कर्मचारियों ने दोनों को समझाबुझाकर शांत कराया। बाजवूद इसके दोनों एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed