{"_id":"5ad8eedb4f1c1b54098b56ba","slug":"boy-dies-in-extinguishing-fire-in-harvest-due-to-breakdown-of-highten-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से फसल में लगी आग, बुझाने में मंडी इंस्पेक्टर के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार टूटने से फसल में लगी आग, बुझाने में मंडी इंस्पेक्टर के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से जल रही फसल को बचाने दौड़े मंडी निरीक्षक का बेटा करंट की चपेट में आकर जिंदा जल मरा। शोरशराबे पर गांव के लोग पहुंचे और सूझबूझ से बिजली के तार को दूर हटाया। कुछ देर बाद सप्लाई भी बंद करा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ सदर, जेई व लाइनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू थाना क्षेत्र के महामदापुर निवासी शिवशंकर मिश्रा मंडी निरीक्षक हैं। बुधवार की रात शिवशंकर के घर से करीब सौ मीटर दूर गेहूं के खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे कटी फसल में आग लग गई। यह देख उसका बेटा विकास मिश्रा (24) शोर मचाते हुए दौड़ा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और आग बुझाने के लिए दौड़े। विकास का पैर टूटे बिजली के तार पर पड़ गया। जिसमे करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आते ही विकास गिर पड़ा और देखते ही देखते वह आग का शोला बन गया। परिवार के लोगों के साथ ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले बिजली का तार हटाया और सप्लाई बंद कराई। तब देर हो चुकी थी। विकास करंट की चपेट में आने से जिंदा जल मरा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में रोना बिलखना मचा रहा। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई अंजनी मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने एसडीओ सदर, जेई व लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विकास को अमेठी से खींच लाई मौत
बुधवार को विकास अपने करीबी की शादी में शामिल होने के लिए अमेठी गया था। गुरुवार को इस बात की चर्चा होती रही कि विकास को लोग रोक रहे थे लेकिन वह किसी की बात नहीं सुना और घर लौट आया। जिस समय खेत में बिजली का तार टूटकर गिरने से फसल में आग लगी थी, उसके कुछ देर पहले ही विकास घर पहुंचा था। वह सोने की तैयारी कर रहा था तभी उसे खेत में आग लगी दिख गई। जिसे बुझाने के लिए वह दौड़ पड़ा। यदि अमेठी में विकास रुक गया होता तो उसकी जान बच जाती।