{"_id":"d1f3553b9f81cc92ad1b902623e81b23","slug":"bikers-miscreants-made-a-orgy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स बदमाशों ने मचाया तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स बदमाशों ने मचाया तांडव
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़/राजगढ़। बाइकर्स बदमाशों ने गुरुवार को लूटपाट कर तांडव मचाया। युवती और दंपति को शिकार बनाने वाले बदमाश लोगों के दौड़ने पर भाग निकले। शिकायत के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी।
पट्टी कोतवाली के सराय छिवलहा निवासी छाया सिंह पुत्री नारेंद्र प्रताप सिंह अपने भाई राहुल के साथ रानीगंज बाजार किसी काम से गईं थीं। शाम को बाइक से वापस लौटते समय पट्टी-रानीगंज मार्ग पर नरईपुर कठार के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर राहुल को रोक लिया।
बाइक रुकते ही बदमाश छाया की चेन व मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौडे़ लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। दूसरी घटना नगर कोतवाली के रतीपुर के करीब घटी। इलाहाबाद कीडगंज निवासी मुकेश केसरवानी बाइक से अपनी पत्नी निशा के साथ प्रतापगढ़ रिश्तेदारी आए थे। शाम को लौटते समय बाइकर्स बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक मुकेश उनकी मंशा समझता वे निशा की चेन और पर्स छीनकर इलाहाबाद की ओर भाग निकले। दोनों मामलों में शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।